फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त और आईजी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि पर होने जलाभिषेक के लिए नकुड़ रोड पर स्थित महाभारत कालीन प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक के लिए कमेटी ने समस्त तैयारियां कर ली हैं। रविवार को सहारनपुर मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान मंदिर पहुंचे तथा तैयारियां परखीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक ने बताया कि 50 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

सभी धर्मशालाएं हो चुकी हैं बुक
सरसावा। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र में होने वाले दो दिवसीय सत्संग के लिए हजारों अनुयायी इस दौरान सरसावा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। सरसावा में अधिकांश धर्मशाला अनुयाइयों के लिए बुक हो चुकी हैं। बताया गया कि राधास्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो चार मार्च को हेलीकॉप्टर से सीधे डेरे के भीतर पहुंचेंगे। पांच मार्च को सुबह 10 बजे खुली गाड़ी में अपने अनुयायियों को दर्शन देंगे। फिर उनकी दिव्य वाणी से संगत निहाल होगी। वहीं मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और आईजी शरद सचान ने रविवार को पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पर पहुंचकर वहां के इंतजाम देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें