फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन के दांत खट्टे करने का जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में तैनात भगवानपुर निवासी भारतीय सैनिकों के परिजन घरों में बैठे लगातार वहां की मौजूदा हालत की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही वे अपने लाडलों से फोन पर वार्ता कर उनकी कुशलता भी पूछ रहे है। शहीद जयद्रथ के भाई अर्जुन सहित गांव के नौ बेटे आतंकियों के दांत खट्टे करने को सीमा पर तैनात हैं। शहीद जयद्रथ के पिता ने अपने मझले बेटे अर्जुन को भाई जयद्रथ की शहादत का बदला लेने को कहा है। शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर से करीब 80 युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में लगे हैं। इनमें शहीद जयद्रथ के छोटे भाई अर्जुन सहित संजय, सत्यम, लोकेश व जयकरण, सोनू ,अंकित सहित नौ युवा जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हैं। मंगलवार को भारतीय वायु सेना द्वारा एयर स्ट्राइक के बाद भारत पाक सीमा पर उत्पन्न युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए कश्मीर में तैनात जवानों के परिजन लगातार रेडियो, टीवी चैनलों के माध्यम से वहां की जानकारी ले रहे हैं। सीमा के हालातों पर भगवानपुर निवासी कानसिंह राणा ने बताया कि उनकी भतीजे लोकेश से आज सुबह ही फोन पर वार्ता हुई है उसने बताया कि यहां पर तनाव बढ़ रहा है आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे लोग देश की सेवा के लिये हर समय तैयार है। बेटे का यह जोश देखकर परिजन भी उनका हौसला बढ़ाते कह रहे हैं कि दुश्मनों के दांत खट्टे कर देना। ताकि वह फिर से देश की सीमाओं की तरफ आंख उठा कर देखने की भी जुर्रत न कर सके। कानसिंह का भतीजा सत्यम सेना में टैंक चालक है और सत्यम तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। लेकिन सीमा पर बदलते हालातों को देखते हुए सेना ने उसे वापस बुला लिया है। शहीद जयद्रथ के भाई अर्जुन से भी उसके पिता जसबीर ने दो दिन पहले मोबाइल फोन से बात की है। पिता ने बेटे अर्जुन को मौका मिलते ही अपना ख्याल रखते हुए भाई जयद्रथ की शहादत का बदला लेने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें