फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत फौजी बोले, मौका मिला तो फिर सीमा पर जाने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। अगर सेना को जरूरत पड़ी तो सेवानिवृत्त हो चुके फौजी पुन: देश की सेवा के लिए सीमा पर जाने को तैयार हैं। दल्हेड़ी निवासी सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए श्याम सिंह व चंदपुर निवासी वायरलेस आपरेटर से सेवानिवृत्त हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध को बहुत ही करीब से देखा है। श्याम सिंह और महेंद्र सिंह कहते हैं कि वे जरूरत पड़ने पर दोबारा देश सेवा के लिए सीमा पर जाने को तैयार हैं। शिमलाना निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन समर सिंह का कहना है कि उन्होंने 1971 के युद्ध को बहुत ही करीब देखा है। देश सेवा में अभी भी पीछे नहीं हटेंगे अगर उन्हें मौका दिया गया तो फिर से सीमा पर जाने को तैयार हैं। बड़गांव निवासी जम्मल सिंह कहते हैं कि 1971 के भारत पाक युद्ध में वे सीमा की चौकसी पर थे। उस समय पीटी 76 व टी 55 टैंक युद्ध में शामिल हुए थे। जम्मल सिंह का कहना है कि देश सेवा में अगर उनकी जरूरत पड़ी तो देश सेवा के लिए सीमा पर जाने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें