गुुरु के गुणगान से संगत को किया निहाल
सहारनपुर। रेलवे कालोनी स्थित गुरुद्वारा संगत में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। दो दिन से चल रहे अखंड साहब पाठ का भोग के साथ समापन किया गया। इसके पश्चात पुष्पा किनरा, बलजीत कौर, प्रीत कौर ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। बाबा गुरदीप सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। सरदार अनंग पाल सिंह ने गुरबाणी का पाठ किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। इस दौरान बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह चावला, गुरनाम सिंह, सुनील किनरा, जसबीर सिंह, जगीत, सतनाम, मनजीत, गोल्डी, सिमरन प्रीत मौजूद रहे।