फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फरवरी माह में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में कांग्रेसियों ने रैली को सफल बनाने पर मंथन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की। प्रदेश महामंत्री मुकेश चौधरी और सुशील अंबोली ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और देश में बदलाव चाहती है। पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। उन्होंने राहुल गांधी को किसानों का नेता बताया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, चौधरी गजे सिंह ने कहा कि सहारनपुर में होने वाली राहुल गांधी कर रैली एतिहासिक होगी। बैठक में मेहरबान आलम, उमा भूषण, डॉ. केके सैनी, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, गणेशदत्त शर्मा, नसीब खान, अरविंद पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें