सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को खाताखेड़ी क्षेत्र में एक अवैध टावर सील किया। प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी।
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा खाताखेड़ी क्षेत्र की हयात कॉलोनी की गली नंबर एक में भवन के प्रथम तल पर प्राइवेट कंपनी का टावर लगा है। मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। ऐसे में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम संबंधित थाने की पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी और टावर की तमाम सुविधाओं को सील किया गया।