सुबह शाम बिजली कटौती से लोग परेशान
तीतरो। विद्युत निगम की ओर से बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। सुबह और शाम के समय बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तीन सप्ताह से विद्युत निगम सुबह पांच बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। इसके बाद कई घंटे का कट रहता है। यही स्थिति शाम को है। शाम को छह बजे आपूर्ति बंद होने के बाद रात दस बजे आपूर्ति मिलती है। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। चौधरी कुलबीर सिंह, आदिल अहमद, दिलशाद, भंवर सिंह आदि का कहना कि सुबह बिजली कट होने से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बगैर स्नान करे स्कूल जाना पड़ता है। शाम को अंधेरे में खाना बनाना पड़ रहा है। उपभोक्ता नरेश,अतिउल्ला खान, अमजद अहमद, संजय कुमार, सुरेश, रविंद्र कुमार, सलीम अहमद आदि ने बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है। उधर, जेई प्रवीन कुमार का कहना है कि सुबह लोडिंग की वजह से बिजली काट दी जाती है। लोड के कारण तार टूटते रहते हैं इससे विभाग को हानि उठानी पड़ती है। उन्होंने बिजली आपूर्ति का शेड्यूल सही करने की मांग की ताकि लोगों को परेशानी न हो।