फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में गुरलीन और सिद्घ ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में गुरलीन और सिद्ध ने बाजी मारी
विज्ञापन

सहारनपुर। नवंबर माह में कराई गई विज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम रविवार को जेवी जैन कॉलेज में घोषित किया गया। परीक्षा के विजेताओं को आयोजकों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों को बेहतर करियर बनाने के टिप्स भी दिए गए। परीक्षा परिणाम इंजीनियर शिशिर मेहता द्वारा घोषित किया गया। गुरलीन चोपड़ा और सिद्ध छाबड़ा ने संयुक्त रूप से पहला, शुभम सैनी और विदुषी गुप्ता ने दूसरा, वी पसरीचा और आजर्व जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गणित के शिक्षक अंकित गौतम ने कक्षा दस के छात्रों केे आईआईटी एडवांस तथा आईआईी जेईई मेंस की परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। विराट आरोड़ा ने छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता के टिप्स दिए। इशांत चौधरी, सतनाम चौधरी, रोहित वर्मा, विनोद पाहुजा, शहजाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें