फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साईकिल सवार पेन्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से नगर के एक 25 वर्षीय पेंटर की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चांहमंजिली निवासी युवक फरजंद पुत्र यूसुफ रंग करने का कार्य करता था। शनिवार की शाम करीब सात बजे फरजंद थाना तीतरों क्षेत्र के गांव ठोल्ला से रंग का कार्य निपटाकर साइकिल से नानौता लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह क्षेत्र के गंगोह रोड स्थित गांव हमामपुर के पास पहुंचा तो एक अज्ञात बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से बाइक सवार फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को नगर के सीएचसी पर लाया गया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। रात में करीब 11 बजे फरजंद को दो-तीन खून की उल्टी लगने के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। फरजंद की मौत की खबर मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें