मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, सहारनपुर-देहरादून रोड पर जगा जाम
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, सहारनपुर-देहरादून एवं गागलहेड़ी-भगवानपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम से हालत खराब बन गए है। गंभीर मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। ट्रक चालकों ने मुजफ्फरनगर रोड की सर्विस लाइन भी जाम की। जानकारी के अनुसार दोपहर से ही कस्बे के तीनों रोड पर नो एंट्री होने की वजह से रोज कस्बे में जाम लग जाता है, जिसके चलते वाहनों की तीनों रोड पर लंबी कतारें लग जाती है। जहां दूर से आने वाले कार चालक कई-कई घंटे जाम में उलझे रहते है।
एसएसपी द्वारा रूट डायवर्जन के दिशा निर्देश होने के बाद भी पुलिस कही भी इसका पालन नहीं करा पाती नागल से आने वाले भारी वाहन भी हाईवे पर जाम लगा देते है जो बाद में कस्बे में पहुंच कर भारी समस्या खड़ी कर देते है वहीं गागलहेड़ी पुलिस भी भारी वाहनों को कस्बे से बाहर रोकने के बजाय दोनों चौराहों पर खडे़ करवा कर सारे चारो रोड को जाम कर देती है देर शाम गंभीर मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस कई घंटे से जाम में फंसी रही जिसे बाद में कस्बे के युवाओं ने जाम को साइड करा कर जाने का रास्ता बनाया अब देखना है की क्या एसएसपी के निर्देश के बाद भी स्थानीय पुलिस रूट डायवर्जन का कितना पालन करा पाती है या सिर्फ ये दावे हवाई साबित होते है।