नानौता (सहारनपुर)। नगर के किसान सेवक इंटर कालेज व नगर पंचायत नानौता की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान को लेकर गोष्ठी के साथ रैली अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को नगर के किसान सेवक इंटर कालेज द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नगर में रैली निकालकर नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छा़त्र-छात्राओं द्वारा हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां, बैनर व पोस्टर लिए चलते हुए स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। इसके अलावा नगर पंचायत परिसर में भी स्वच्छता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने स्वच्छता अभियान को साकार करने के लिए सभी लोगों व नगरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रहकर हम सभी बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना जैदी, सभासद सन्नी राणा, अशोक पुंडीर, माज सिद्दीकी, लेखाकार रियासत राणा, सुन्दर लाल रूहेला, अनवार खान, जहीर बेग, प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।