फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संस्था चेयरमैन संकल्प कुलश्रेष्ठ ने विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में पिछड़ गए हैं। वे अगली बार कड़ी मेहनत के बल पर अपने आप को साबित करने का काम करें। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब दर्जन भर टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में ननौता की ब्राइट होम इंटर कालेज टीम ने नागल के रामकृष्ण परमहंस इंटर कालेज टीम को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। इस मौके पर डा एसपी सिंह, नरेंद्र कुमार पुंडीर, विकास चौधरी, सोमप्रकाश, रणजोर पुंडीर, धर्मेंद्र, फारूख अली, पंकज कुमार, अनुज सिंह, डा. संजय गहलोत, अंकुश मलिक, मनोज राणा, अरुण सैनी, भानूप्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें