फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड खरीददारी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। चिकित्सक के क्रेडिट कार्ड से 84 हजार रुपये की खरीददारी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डाक्टर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के बाजोरिया मार्ग पर डा. जयपाल चंद का अस्पताल है। चिकित्सक के मुताबिक 17 जुलाई को उनके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने 84,319 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की थी। 14 अगस्त को थाना जनकपुरी में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामला क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किया गया था। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र अमरनाथ निवासी थाना रंहौला दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें