बेहट। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत के राष्ट्रीय सह-संयोजक तुषारकांत हिंदुस्तानी ने कहा, कि तालीम, तहजीब, तरक्की मुस्लिम समुदाय की बुनियादी जरूरतें है, जिन पर योजनाओं के साथ-साथ कौम के रहबरों ने भी पूरे तौर पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। तुषारकांत हिंदुस्तानी शनिवार को जाटोवाला गांव में मदरसा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वेस्ट यूपी क्षेत्रीय मंत्री मिर्जा जुल्फकार मुईजी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नीतियां हमेशा ही राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने की रही है। इसके लिए मंच ने देश में जन जागरण अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को जहां मौलवी और मुफ्ती की जरूरत है, वहीं डॉक्टर, इंजीनियरिंग, मास्टर के साथ आईपीएस, पीसीएस बनाना भी है। इसलिए मुस्लिम समुदाय को दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक तालीम भी हासिल करें। इस अवसर पर तजकीर हुसैन, रामभजन, देवकांत सैनी, रामपाल भगत, जमीर मलिक, सदाकत कुरैशी आदि की मौजूदगी रही।