फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा मकान, मलबे के नीचे दबने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव अहाड़ी में बारिश के बाद अचानक एक मकान गिरने से वहां बैठी महिला दबकर गंभीर रुप से घायल हो गई तथा घर में रखा सामान भी खराब हो गया। चिलकाना थाने के गांव अहाड़ी में सोमवार सायं लियाकत के कच्चे मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। मकान में अंदर बैठी उसकी पत्नी शाहजहां मकान के मलबे में दब गई। मकान के गिरने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने शाहजहां को मकान के मलबे से निकाला। गंभीर रुप से घायल शाहजहां को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मकान की छत गिरने से वहां रखा घरेलू सामान पूरी तरह खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें