सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और अखिल भारतीय पंजाबी महासभा ने देहरादून में अतिक्रमण हटाने के नाम पर पंजाबी समाज का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महासभा ने उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
मंगलवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से ही आरएसएस और भाजपा से जुड़ा हुआ है। कहा कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार ने देहरादून के करणपुर बाजार ओर प्रेम नगर बाजार में जहां पर अधिकांश दुकानें पंजाबी समाज की हैै, अतिक्रमण हटाने के नाम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर, गदरपुर आदि शहरों में भी पंजाबी बहुल बाजारों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जा रही है। जिससे पंजाबी समाज में भारी रोष है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, अखिल भारतीय पंजाबी महासभा के जिला संयोजक धीरज भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, सरदार दलजीत सिंह कोचर, अशोक भंडारी, अनिल रसवंत आदि ने भी विचार रखे। गुलशन पाराशर, नीलकंठ शर्मा, अनिल कौदंड, अरुण कौदंड, रजनीश पाराशर, अशोक कालिया, वीरेंद्र बहल, सुभाष धमीजा, ज्ञानचंद सचदेवा, जगदीश पपनेजा, जगमोहन खन्ना, सुरेंद्र बहल, चांद किशन गांधी, प्राणनाथ कपूर, राजेंद्र कुमार हांडा, एमके चोपड़ा, अनिल अरोड़ा आदि रहे।