चिलकाना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर गाजियाबाद के कद्दावर नेता मो. रिजवान खान को मनोनीत किए जाने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। शनिवार को गांव गाठेड़ा में एक बैठक में मोर्चा के क्षेेत्रीय मंत्री मिर्जा जुलफक्कार मुईजी ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर युवा, कर्मठ, जुझारू तथा इमानदार नेता मो. रिजवान का मनोनयन किए जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। मो. रिजवान सभी नए-पुराने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे, जिससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी। मुईजी ने क्षेत्रीय नेतृत्व तथा मोर्चा के राष्ट्रीय तथा उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लि. के निदेशक शफात हुसैन का भी आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सैयद शबी हैदर, दिलदार, जमीर मलिक, हाफिज मुख्तार, चौ. साजिद, खालिद खान, सूफियान मलिक, चौधरी अब्बास, डा. सुहैल, नासिर गाडा, राव प्रवेज, कासिम मीर, शादाब कुरैशी आदि थे।