फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज का बहनों को उपहार, एक दहिन निशुल्क कर सकेंगी यात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क बस सेवा का उपहार दिया है। एक दिन के लिए बहनें रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों के अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने के लिए यात्रा निशुल्क की गई है। रक्षाबंधन पर यह बहनों के लिए रोडवेज की ओर से उपहार है। इसके लिए शासन से आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिचालक बहनों को सिर्फ शून्य मूल्य का टिकट जारी करेंगे। इसके लिए कोई भुगतान बहनों को नहीं देना होगा। लेकिन परिचालकों को इसका पूरा हिसाब रखना होगा कि कितनी बहनों ने कितने मूल्य की टिकट की यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें