नदियों में पानी आने से सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग बाधित
बिहारीगढ़। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई जोरदार बारिश से शनिवार सुबह क्षेत्र की नदियों में पानी का बहाव बढ़ गया। इससे सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों को नदियों में पानी के कम होने का इंतजार करना पड़ा। उसके बाद ही वे अपने गंतव्य की ओर जा सके।
शनिवार को शिवालिक की पहाड़ियों पर जोरदार बारिश के बाद क्षेत्र की हिंडन और लालो नदियों में तेज बहाव के साथ पानी आने के कारण घंटों पर सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इससे नदियों के दोनो तरफ बड़ी संख्या में लोगों को को घंटों पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। नदी में तेज पानी आने के कारण यात्रियों से भरा एक टेंपो भी पानी के बहाव में आ गया था। गनीमत रही कि किनारे खड़े लोगों ने हिम्मत करके टैंपू सवार यात्रियों को एक एक करके सुरक्षित निकाल लिया। दुपहर बाद पानी कम होने पर ही सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।