फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बाद में पुलिस ने घायल को मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड हाईवे पर गांव कालाहेडी निवासी राजेंद्र शनिवार सुबह सहारनपुर से रामपुर की ओर आ रहा था जबकि गांव पंहासू निवासी नकली सिंह रामपुर मनिहारान से अपने गांव लौट रहा था। जब वे गांव खटकाहेडी और जंधेड़ा के बीच पहुंचे तो उनकी बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडीग्राम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें