फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने जिले के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन में बैठक कर थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों को व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग के निरीक्षण का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण करने के बाद पुलिस लाइन में थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर सभी गड्ढे भरवा दिए जाएं। कांवड़ मार्ग के आस-पास ईंट रोड़े के ढेर लगे हों तो उनको हटवा दिया जाए। चौकी, तिराहा, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था करा दी जाए। कांवड़ियों के मार्ग पर कोई भी बड़ा वाहन न जाने दिया जाए।
उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया जाए। कांवड़ियों के मार्ग पर रात में प्रकाश व्यवस्था कराई जाए। मार्ग में पड़ने वाले कांवड़ शिविरों के संचालकों से संपर्क करके उनसे शिविर लगाने संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करवा ली जाएं। थाना क्षेत्र, चौकी क्षेत्र में आकस्मिक दुर्घटना होने की स्थिति के लिए आपात योजना बनाएं। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबों पर रेट लिस्ट लगवा दी जाए। कांवड़ मार्ग पर पडने वाली मीट की दुकानों के संचालकों को कांवड यात्रा की समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए जाएं। कांवड़ियों के लिए आवश्यकता होने पर एंबुलेंस की व्यवस्था हेतु एंबुलेंस चालकों की सूची बना ली जाए। मार्ग में पड़ने वाली शराब की दुकानों को कांवड़ यात्रा समाप्ति तक बंद करवा दिया जाए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मन्दिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थानों की सूची तैयार कर ली जाए। कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए। कांवड़ियों के जाने के मार्ग की सही जानकारी कर ली जाए। मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाए। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले झाड़ियों, पेड़-पौधे, गूलर के पेड़ की छंटनी संबंधित विभाग से समन्वय कर करा लिया जाए। नदी, नाले, नहर, पुल के बारे में जानकारी रखी जाए। शांति समिति की बैठक की जाए।
विज्ञापन

महिला कांवड़ियों के लिए महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।
कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी में कर्मचारी रेडियम जैकेट, टार्च, सिटी, डोरी धारण करें एवं दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ ड्यूटी की जाए।
कांवड़ियों के संबन्ध में किसी घटना की सूचना प्राप्त होने पर उस पर सभी आस-पास के चौकी इंचार्ज व थानाध्यक्ष पहुंचे। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें