ट्रांसफार्मर खराब होने से कई गांवों की बत्ती गुल
रामपुर मनिहारान। बिजलीघर के दो फीडरों से जुड़े ट्रांसफार्मर के खराब होने से एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है । ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि रामपुर मनिहारान बिजलीघर पर एक ट्रांसफार्मर फुंकने से दो फीडरों से जुड़े गांवों चर्रोह, अमरपुर, जगरौली, सेपुर, आजमपुर, बुढडाखेडा, चेहडी, खडकपुर, राजपुर आदि की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। इससे शाम होते ही सभी गांवों में अंधेरा छा जाता है। कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इससे समस्या का हल नहीं हो रहा है। उधर इस संबंध में एसडीओ संजय सिंह का कहना है कि तीन-चार दिन में नया ट्रांसफार्मर मिल जाएगा।