फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार देकर बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार देकर बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन धार्मिक शिक्षा सदन के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय जैन धार्मिक बाल शिक्षण शिविर का समापन किया गया। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी स्थित श्री दिगंबर जैन 24 तीर्थकर जिनालय में समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल गान से हुआ। संस्थापक डा. जेडी जैन ने बच्चों को धर्म के मार्ग चलने के लिए प्रेरित किया। लघु नाटिका उल्टा चश्मा का मंचन किया गया। संरक्षक चंद्र जैन ने शिविर की प्रशंसा की और अध्यक्ष प्रमोद जैन ने आभार जताया। महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि शिविर में 71 बच्चों ने भाग लिया था। बालबोध भाग एक में हर्षित जैन ने प्रथम, विदुषी ने द्वितीय, अक्षरा और आहना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालबोध भाग दो में तन्यम ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय और आदि जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालबोध भाग तीन में अतिशय और दवीक्षि ने प्रथम, सौम्य ने द्वितीय, अतिशय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़े बच्चों में द्रव्य संग्रह में समीर प्रथम, आयुष द्वितीय, ध्रुव और विष्णु तृतीय स्थान पर रहे। बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें चंद्रजैन, सतेंद्र जैन, राजकुमार जैन, आशू जैन, अमरीश जैन, पंकज जैन, आदीश जैन, सचिन जैन, रवि जैन, रेणू जैन, इशिता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें