फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खान आलमपुरा यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ा युवक एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खान आलमपुरा यार्ड क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक मालगाड़ी को शंटिंग करके खड़ी किया गया था। बताया जाता है कि मालगाड़ी के एक डिब्बे पर एक 30 वर्षीय युवक चढ़ गया। युवक डिब्बे की छत पर पहुंचकर जैसे ही खड़ा हुआ अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह झुलस गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि झुलसे युवक के बेसुध होने के कारण अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। आरपीएफ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें