गंगोह। सहारनपुर शहर से सपा विधायक संजय गर्ग ने भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर देश बांटने का आरोप लगाते हुए गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम को विजयी बनाने की अपील की। एक सभागार में आयोजित बैठक में विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जीएसटी में छोटा व्यापारी उलझकर रह गया है। पूर्व प्रधानाचार्य योगेश गुप्ता, दीपांशु गोयल, नरेंद्र तायल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता व्यापारी नेता मोल्हड़ मल गर्ग और संचालन मनोज गोयल ने किया।