फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर खोलने से रोका तो होंगे गंभीर परिणाम: अमितनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर खोलने से रोका तो गंभीर होंगे परिणाम : महंत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गोटेशाह चुंगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर को जबरन बंद कराने के मामले में लोगों में आक्रोश है। महंत अमितनाथ ने कहा कि मंदिर खोलने से रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित कृष्णा कुंज कालोनी में महंत अमितनाथ के आवास पर बैठक का आयोजन किया किया। महंत अमितनाथ ने कहा कि गोटेशाह चुंगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर हमारे देश की धरोहर है। मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने जबरन मंदिर का गेट बंद करा दिया। आरोपी मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसके चलते मंदिर को खुर्द-बुर्द किया गया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। जल्द पुलिस फोर्स के साथ मंदिर को दोबारा खुलवाया जाएगा। सुशीला, गौतम, बिरजू, कमला, बृजपाल सिंह, सविता, राजेश गुप्ता, सुप्रिया और हन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें