फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शुगर मिल मालिकों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही शुगर मिलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम पीके पांडेय ने जिले की शुगर मिल मालिकों को नोटिस जारी कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिए। गन्ना मूल्य भुगतान में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों पर डीएम ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने जिले की शुगर मिलों के मालिकों को नोटिस भेजकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने गांगनौली शुगर मिल के के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कुशाग्र बजाज, देवबंद चीनी मिल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ध्रुव मोहन साहनी, शेरमऊ चीनी मिल के चेयरमैन राजकुमार अदलखा और गागलहेड़ी चीनी मिल के डायरेक्टर रविंद्र प्रसाद को नोटिस भेजे हैं। उन्होंने जिले की दो सहकारी चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों को भी भुगतान में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले की छह शुगर मिलों पर किसानों का करीब 542.68 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि डीएम बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में हीलाहवाली करने वाली चीनी मिलों पर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में हैं। उन्होंने मिल के मालिकों को नोटिस भेजकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि बकाया भुगतान में प्रगति नहीं हुई तो संबंधित मिल मालिकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें