फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास
विज्ञापन

सहारनपुर। चार साल पूर्व नदीम कालोनी में मो. आसिफ की हत्या के मामले में कोर्ट ने नदीम कालोनी के ही जब्बार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी मोहम्मद आसिफ पर 15 दिसंबर 2013 को रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। उसकी पुत्री कुतुबशेर निवासी हुस्ना ने जब्बार समेत तीन लोगों पर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता जयवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद जब्बार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में चली। साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश सिंघल ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें