फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल-पतों से रंग तैयार कर बच्चों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
फूल-पत्तों से रंग तैयार कर बच्चों ने खेली होली
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिवांगुरी जनता जूनियर हाईस्कूल में होली महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यापकों के निर्देशन में छात्रों ने ईको फ्रेंडली होली का जमकर लुत्फ उठाया। छात्रों ने पेड़ों के पत्तों से हरा रंग एवं गेंदे के फूलों से पीला रंग तैयार कर एक दूसरे के साथ होली खेली। व्यवस्थापक लोकेश वत्स ने बच्चों से पर्यावरण के लिए हानिकारक रंगों का प्रयोग न करने तथा कुरीतियों के खिलाफ समाज को जाग्रत करने का आह्वान किया। स्तुति शर्मा ने सद्भाव से होली मनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एस.सी. शर्मा ने बच्चों को कैमिकल रंगों से दूर रहने तथा होलिका में समस्त बुराईयों का त्याग करने को प्रेरित किया। इस मौके पर कौशिकी शर्मा, पूजा, शीबा, मोनिका, मिनाक्षी, बबीता, विजय सिंह, महरूबा, वैष्णवी, जहानवी, पृथु, नादिश, उज्जवल, उदय आदि रहे।

सेवानिवृत्ति पर प्रधान लिपिक को दी विदाई
देवबंद। केएल जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधान लिपिक रमेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रबंधक दीपकराज सिंघल ने रमेश शर्मा के 35 वर्षीय कार्यकाल पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उप प्रबंधक जगदीश बंसल ने विद्यालय के स्थापना काल को याद करते हुए शिक्षकों और छात्रों को रमेश शर्मा के योगदान से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन मनीष त्यागी ने किया। इस मौके पर राकेश शर्मा, बलदेव राज, विजयपाल, राजकुमार, संजय धीमान, बिंद प्रकाश पांडेय, ईश्वर सिंह, सुमन शर्मा, अनुज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें