गंगोह। (सहारनपुर) प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी बच्चों के साथ ही आदर्श अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
बाईपास मार्ग स्थित प्रभा गार्डन में आयोजित समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद, संस्थाध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रबंधक हितेष मित्तल, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल और सीनियर सिटीजन संघ के महामंत्री मेघ गोपाल गोयल ने किया। रंजुल, हिमानी, नैतिक, प्रेरित, उज्जवल, अरनव, क्रिस्टी ने गणेश एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि इमरान मसूद ने अभिभावक बच्चों पर पैनी दृष्टि तो रखे, मगर डराने, धमकाने और मारने के बजाय उनसे मित्रवत्त संबंध बनाए।
पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने होली का त्यौहार मिलजुलकर मनाने की अपील की। पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग, पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने भी संबोधित किया। टापर बच्चों वेदिका, आरिब एवं साक्षी पंवार को क्रमश: 11, 5 एवं ढाई हजार की नगद राशि प्रदान की गई। इनके अलावा रितिका ढिगान, हर्षित मित्तल, यशिका, हिमानी, आयुष एवं रजुल को भी पुरस्कृत किया गया। आदर्श अभिभावक के रूप में मोहम्मद मनव्वर हसन एवं आदर्श छात्रा रही रजुल शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रबंधक हितेष मित्तल और प्रधानाचार्य शालु चौधरी ने आभार जताया। संचालन दिव्या शर्मा ने किया। रुचि मित्तल, अमरीश चौधरी, अश्वनी शर्मा, अमरीश रोहिला, जोगेंद्र परमार, प्रियंका पांचाल, आंचल सिंदुरिया, रुबी, अंजुल का सहयोग रहा। सभासद शाजिया मसूद, हमजा मसूद, अरविंद कपूर, सतीश बारी, पूर्व सभासद शुभम अग्रवाल, वसीम, अरविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।