बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है प्रदेश का किसान : सैनी
देवबंद (सहारनपुर)। सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का किसान खराब दौर से गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।
शुक्रवार को मोहल्ला सैनी सराय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सैनी ने कहा कि चीनी मिलों से समय पर पर्चियां न मिलने के कारण किसानों को मजबूरन अपना गन्ना कोल्हुओं में डालना पड़ रहा है। आलू को सड़कों पर फेंका जा रहा है। पॉपुलर किसानों को पुलिस से लेकर आढ़ती तक लूट रहे हैं। अमजद अली गौड व रामप्रसाद सैनी ने कहा कि किसान व मजदूर भाजपा शासन में प्रताड़ित होता है। मजबूरन किसानों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। अध्यक्षता नरेंद्र पंवार व संचालन विकास सैनी ने किया। इस मौके पर दीवान सैनी, गोपाल सैनी, हयात गौड, सूरजभान सैनी, हरपाल सैनी, नीरज, सन्नी, विनोद पुंडीर, प्रीतम सैनी, फैसल अमीर खान, समे सिंह, प्रेमचंद सैनी आदि रहे।
भूमि प्रबंधक समिति कर रही अंबेडकर पार्क की देखरेख
देवबंद। शहजादपुर उर्फ सैनपुर की ग्राम सभा की भूमि प्रबंधन समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायत की भूमि खसरा-194म, रकबई 0.061 हेक्टेयर को डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क हेतु सुरक्षित रखा है। ग्राम प्रधान हरमती के मुताबिक अंबेडकर पार्क व न्याय पंचायत घर की देखरेख 21 दिसंबर 2017 से भूमि प्रबंधक समिति ही करती आ रही है। इसलिए किसी अन्य संस्था व समिति को पार्क की देखरेख की आवश्यकता नहीं है।