नागल (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने बुधवार को नागल विकास खंड सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके विधान सभा क्षेत्र में विकास कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि सरकार की नीयत व नीति साफ है। किसी प्रकार से कार्यकर्ता व जनता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार किया जा रहा है। इस दौरान विधायक के सामने पेंशन, आवास, बिजली, सड़क, कब्जे आदि की समस्याएं आईं। इनके निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मा. बिजेन्द्र सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी राजकुमार, बीडीओ आरपी शर्मा, एडीओ पंचायत, एसआई इन्द्रपाल सिंह, मोनू शर्मा, अरुण त्यागी, सतीश तायल, मुकेश माहेश्वरी, स्वराज सिंह आदि मौजूद थे।