फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम वरियता नजरअंदाज, बेहट रोड पर डंपिंग् ग्राउंड बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के आसपास डंपिंग ग्राउंड चयन में बड़े खेल की तैयारी की जा रही है। जमीन चयन को लेकर अफसरों के साथ जमीनों के दलाल बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। यही कारण है कि करीब दो साल पहले बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर तीसरी वरीयता की जमीन को अधिकारी चयनित करने की पूरी कवायद में हैं। सबसे अहम बात यह है कि शहर से शाकंभरी देवी के रास्ते में ही डंपिंग ग्राउंड चयन को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। फिलहाल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डंपिंग ग्राउंड चयन को लेकर हुई बैठक के बाद एडीएम-प्रशासन को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बेहट रोड पर चयनित की जा रही जमीन पर पहुंचने के लिए सुलभ रास्ता नहीं है। कुल मिलाकर डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन चयन को लेकर बड़े खेल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। निगम बनने के इतने दिन बाद भी अधिकारी डंपिंग ग्राउंड का चयन नहीं कर सके हैं। अभी तक जमीन न मिलने की बात कहकर अधिकारी पीछा छुड़ाते रहे हैं, मगर हकीकत इससे इतर है। करीब दो वर्ष पहले शासन के आदेश पर जमीन की तलाश के लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने जनपद में चार जगहों पर जमीन चिह्नित की थी, जिनमें गागलहेड़ी की जमीन को वरीयता दी गई थी। जबकि बेहट रोड और दिल्ली रोड की जमीनों को एक तरह से बाहर ही कर दिया गया था। मगर अब जमीनों के दलालों ने निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा है, जिसके बाद अधिकारी प्रथम वरीयता की जमीन को छोड़कर बेहट रोड की जमीन को फाइनल करने में जुटे हैं जिसमें बड़ा खेल होने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन एक सपा नेता की है, जिसे दलाल के जरिए फाइनल करने की तैयारी चल रही है।

डंपिंग ग्राउंड को लेकर विरोध
बेहट रोड पर जिस जमीन को कचरा निस्तारण के लिए फाइनल करने की तैयारी चल रही है। उसके आसपास के गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड न बने। इसके लिए वह जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख चुके हैं। चेतावनी दी है कि यदि बेहट रोड पर डंपिंग ग्राउंड बनाया गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


शाकंभरी सिद्धपीठ और साईंधाम के मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड
बेहट रोड पर प्राचीन मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ है, जहां देश के अनेक राज्यों से लाखों श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। 12 महीने श्रद्धालु पैदल और शोभायात्राओं के रूप में मां के दर्शन को जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड बनाया जाना भक्तों की नाराजगी की वजह बन सकता है। इसके अलावा इसी मार्ग पर साईं बाबा की पीठ भी है। यहां भी जिले भर से लोग पूजा पाठ करने जाते हैं। प्रतिदिन कचरे से लदी गाड़ियों के दौड़ने से भक्तों को परेशानी होना लाजिमी है।

डंपिंग ग्राउंड को लेकर अभी तक मेरे पास पत्रावली नहीं आई है। पत्रावली आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इसमें कहीं भी गड़बड़ी होगी तो अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, कमिश्नर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें