फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम गौरव यात्रा में ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम गौरव यात्रा में ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि खुले में शौच मुक्त समाज से गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने ग्राम गौरव यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का आह्वान किया। मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाकरपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीपीआरओ ने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायत बनाने के उपरांत कूड़े करकट का उचित प्रबंध करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। नागल, साल्हापुर में भी ग्राम गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें खुर्शीदा, अजय कुमार, गजे सिंह, अजीत, आनंद प्रकाश, देवपाल, तालिब, अमित, पारूल, अशोक कुमार, संदीप, रामेश्वर, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें