रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। आवारा कुत्तों के हमलों से बीस दिनों के अंदर रामपुर मनिहारान सीएचसी में 80 व्यक्तियों को रेबिज के इंजेक्शन लगाए गए हैं, जिसमें 50 व्यक्ति अंबेहटा चांद, मियानगी व मिर्जापुर गांवों से हैं। इससे साफ हो गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्ते लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। छह माह के भीतर रामपुर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे व एक वृद्ध को अपना निवाला बना चुके हैं।
चार दिन पूर्व गांव मल्हीपुर में 15 माह की मासूम बच्ची नबिया पुत्री शमशाद घर में बाहर खेल रही थी कि कुत्तों का झुंड उसे उठाकर जंगल में ले गया और बच्ची को नोच डाला। घायल हालत में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। दूसरी घटना 19 मई 2017 की है। गांव लूढ़ी निवासी बिजेन्द्र पुत्र बाबू राम तीन दिनों से लापता था उसका पता जब चला कुत्ते एक हाथ को लेकर गांव में घूम रहे थे जिसे देख ग्रामीण सन्न रह गए । बाद में बिजेन्द्र का क्षत विक्षत शव कुत्तों द्वारा नोचा गया बरामद हुआ था। इसके अलावा 9 अप्रैल को रामपुर मनिहारान में बाईपास रोड स्थित एक भेड़ के बाड़े में कुत्तों के झुंड ने 21 भेड़ों का अपना निवाला बनाया लिया था । कुत्ते भेड़ों को नोच कर खा गए थे। रामपुर मनिहारान सीएचसी कुत्तों के काटे जाने का आंकडे़ काफी चौंकाने वाला है। केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि बीते बीस दिनों के भीतर केन्द्र पर 80 व्यक्तियों ने रेबिज के इंजेक्शन लगवाए हैं