फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को सियासी दल 2019 लोकसभा चुनाव का रिहर्सल मानकर चल रहे है। वहीं, इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। केंद्र और प्रदेश में सरकार होने की वजह से भाजपा के लिए चुनौती है तो सपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। बसपा के पास खोने को कुछ नहीं है। मगर बसपा मेयर सहित अन्य सीटों पर कब्जा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन

देश और प्रदेश में भाजपा की लहर होने के बावजूद विधानसभा चुनाव में भाजपा नगर सीट पर चुनाव हार गई थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी संजय गर्ग ने जीत का परचम लहराया था। हालांकि, इस सीट पर हमेशा भाजपा का प्रत्याशी मजबूत स्थिति में रहता है। इसी के चलते नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। कांग्रेस और सपा अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। नौ बार सांसद रह चुके राजनीतिक दिग्गज काजी रशीद मसूद की पुत्रवधू व शाजान मसूद की पत्नी खदीजा बसपा से मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं। काजी रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद कांग्रेस में हैं और उनके सामने भी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट जुटाना चुनौती होगी। ऐसे में काजी रशीद मसूद, इमरान मसूद, संजय गर्ग सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा नगर निगम चुनाव में दांव पर है।
इसी तरह देवबंद नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत को बरकरार रखना चाहती है। विधानसभा चुनाव में यह सीट कई वर्षों बाद भाजपा के खाते में आई है, ऐसे में वहां इनके लिए भी यह सीट प्रतिष्ठापरक है। वहीं, इस सीट से चेयरमैन रहे और पूर्व विधायक माविया अली नगर पालिका चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी तरह बेहट नगर पंचायत के चेयरमैन शाह महमूद फिर से अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने के लिए पूरा दमखम लगाए हुए हैं। इसके अलावा नकुड़ नगर पालिका और गंगोह नगर पालिका के अध्यक्ष पद को भाजपा अपने पाले में डालने के लिए जुटी है। क्योंकि, नकुड़ से विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते डा. धर्म सिंह सैनी प्रदेश सरकार में मंत्री है। गंगोह में भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने जीत का परचम लहराया था। गंगोह काजी परिवार का गढ़ माना जाता है। गंगोह नगर पालिका से इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद चेयरमैन हैं। उन्होंने अपने समर्थित प्रत्याशी को मैदान में उतारने का एलान किया है। इसी तरह सरसावा नगर पालिका, सुल्तानपुर-चिलकाना सहित अन्य नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें