फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने रेल मंत्री को बताई विभिन्न समस्याएं--

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने रेल मंत्री को बताई विभिन्न समस्याएं
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर सहारनपुर में रेलवे विभाग से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। रेल मंत्री ने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मुलाकात की। सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर खलासी लाइन की तरफ रेलवे स्टेशन का द्वार और टिकट विंडो खोले जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने देवबंद-रुड़की रेल मार्ग पर गांव माजरी में हॉल्ट बनाए जाने, दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर गांव जंधेड़ा समसपुर हाल्ट बनाने, रामपुर मनिहारान में टिकट काउंटर एवं ट्रेन स्टॉपेज और लंबी दूरी की गाड़ियों का नागल स्टेशन पर स्टॉपेज बनाए जाने का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने सभी समस्याओं पर विचार विमर्श कर समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सांसद ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने गाड़ी संख्या 54474 दिल्ली-सहारनपुर का स्टॉपेज नागल में कराने तथा गाड़ी संख्या 74025 व 74026 को दिल्ली-शामली के बजाए दिल्ली-सहारनपुर तक बढ़ाए जाने और गाड़ी संख्या 04735 बीकानेर-हरिद्वार सहित गाड़ी संख्या 04736 का स्टॉपेज रामपुर मनिहारान में किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें