सहारनपुर। वनाधिकार कानून वन ग्राम टौगिया ग्राम स्तरीय समिति के पदाधिकारियों ने वन अधिकार कानून लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया। इस संबंध में डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बुधवार को समिति के नेतृत्व में गांव भगवतपुर टौगिया, सौढीनगर टौगिया, खुशहालीपुर, गणेशपुर, भटियानगर, कालूवाला टौगिया के ग्रामीणों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि वन अधिकार कानून को लागू किया जाए। मांगों को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सोमपाल राणा, प्रवीन कुमार, रघुवीर सिंह, शिमला देवी, बत्तो देवी, लोकेश, राज किशन, मनोज, रतन सिंह, भरत सिंह, नीलम, ज्योति, यशौदा, सविता मौजूद रही।
विजय बने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
सहारनपुर। घंटाघर स्थित एक सभागार में दलित पिछड़ा वर्ग महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शुभम कश्यप ने विजय सैनी को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान विवेक चौहान, प्रवेश कुमार, संजय सैनी, मुकेश कश्यप, संदीप सैनी, हरविंद सैनी, अनिल प्रजापति, भानू प्रकाश, विनीत कुमार, विपिन कुमार, अभिनंदन, देवकांत सैनी, आदित्य सैनी, विनय, अमित कुमार, सत्यम कनौजिया, पंकज कुमार मौजूद रहे।