फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन के विरोध समेत अन्य समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया। इसमें शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
धरने में प्रांतीय मंत्री रजनीश चौहान ने कहा कि सपा सरकार में संगठन ने शिक्षकों की अनेक समस्याएं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष रखी थीं। उन्होंने अनेक समस्याओं का निस्तारण भी कर दिया था। मगर कुछ समस्याएं फिर भी रह गई थीं। इसके बाद भाजपा सरकार में बाकी समस्याएं दूर होने की उम्मीदें थीं। मगर छह महीने बीत जाने के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने बायोमैट्रिक मशीन हटाने, पुरानी पेंशन बहाली, एलटी ग्रेड के शिक्षकों को प्रोन्न्त वेतनमान देने, अनुदानित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के योग्यताधारी तदर्थ शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को विनियमित करने समेत अन्य मांगें उठाईं। धरने में जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पुंडीर, धर्मपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, संजय शर्मा, ओमपाल सिंह, डॉ. केके वर्मा, शिव कुमार, आरएन केला, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें