फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहन ने बांधी नगर विधायक को राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम बहन ने बांधी नगर विधायक को राखी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग की मुस्लिम बहन शहनाज ने रक्षाबंधन पर सोमवार को उनको राखी बांधते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। उनकी यह मुंहबोली बहन पिछले दो दशकों से उनको राखी बांधती आ रहीं हैं।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित आवास पर नगर विधायक संजय गर्ग को राखी बांधने के बाद शहनाज ने बताया कि वे रक्षाबंधन पर्व का बडी ही शिद्दत से इंतजार करती हैं। हर वर्ष की भांति वे आज भी अपने भाई को राखी बांधने आई हैं। नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि उनकी मुंहबोली बहन शहनाज पिछले दो दशकों से हर वर्ष रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती आई है। नगर विधायक ने कहा कि देश में भाईचारे का माहौल बनाने और जो ताकतें देश में नफरत का माहौल बनाकर अपने स्वार्थ के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं, हमें उन ताकतों के खलिाफ भी एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। आज के इस दिन हम सभी को देश में सद्भाव बनाने का प्रण लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें