सहारनपुर। सीआईटीयू की बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी ही नहीं कर रहे बल्कि कारखाना मालिकों के सलाहकार बनकर कार्य कर रहे हैं। इसके चलते ही श्रमिकों का शोषण हो रहा है।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सीटू के मंत्री हरिहर पांडे ने कहा कि बेरोजगारी और सरकार की गलत नीतियों के चलते देश भर में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को संविदा और डेली वेज पर रखकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी कर्मचारियों पर जहां काम का बोझ लगातार बढ रहा है वहीं उनके मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को आयोजित कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलिट ब्यूरो की सदस्य और पूर्व सांसद सुभाषनी अली 9 अगस्त को भागेदारी करेंगी। अध्यक्षता तिलकराज भाटिया ने की। कुर्रत, किरनपाल सिंह, सत्यवती, अनिल गुप्ता, देशराज, नरसिंह, विनोद कुमार, बाबूराम कटारिया, सरोज वर्मा, यशपाल, वेदपाल आदि ने भी विचार रखे।