सहारनपुर। यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने चालान और वाहन सीज करने के साथ-साथ जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन युवा बाइकर्स पर इस अभियान का भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है। खुलेआम एक, दो नहीं बल्कि चार-चार युवक बाइकों पर फर्राटे भर रहे हैं।
पुलिस ने यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत चालान एवं वाहन सीज करने का अभियान शुरू किया। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 26 वाहनों का काटा चालान, 8 वाहनों को सीज कर दिया गया। जबकि लगभग 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। यातायात पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले, बगैर कागजात के चलने वाले लोगों पर कार्रवाई की।
लेकिन युवाओं पर इस कार्रवाई का कोई असर नजर नहीं आया। अभियान के बावजूद एक बाइक पर चार-चार युवक सड़कों पर पुलिस के सामने ही फर्राटा भरते हुए निकल गए। एक भी युवक हेलमेट तक नहीं पहने हुआ था। पुलिस उनकी बाइकों के नंबर तक नोट नहीं कर पाई। जबकि कई लोगों ने पुलिस की चेकिंग होते देख अपना रास्ता ही बदल लिया।