फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित वाहिनी के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री डा. कुलदीप चौधरी तथा नगर अध्यक्ष संजय सिंघल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। महामंत्री डा. कुलदीप ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। नगर अध्यक्ष संजय सिंघल ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी आतंकवाद को उखाड़ने फेंकने में सरकार के साथ है। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा सरकार से आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए कहा गया। मार्च के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, संजीव उपाध्याय, शादीराम सैनी, नीटूपाल, नीरज सैनी, शोभित, सुधीर सैनी, मोहित काम्बोज, मनोज शर्मा, मांगेराम, सुमित रोहिला, मोनू सिंघल, सौरभ जैन, हिमांशु, सुमित रोहिला, बिन्दर काम्बोज सहित मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें