फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निकाय चुनाव में 1140 को किया मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लेकर सरसावा पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि नगर के 1140 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए मुचलका पाबंद किया है। नगर के 24 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है। सख्त एक्शन लेते हुए 14 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई कीहै। दो लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नगर क्षेत्र के लाइसेंसशुदा असलाह धारकों में से 360 शस्त्र जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें