फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: योगी आज चुनावी शंखनाद करेंगे, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर करेंगे चुनावी जनसभा
विज्ञापन


हेलीपेड और पंडाल तैयार, संगठन ने कार्यक्रम तैयारी की पूरी

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां शाकम्भरी की पावन धरती सोमवार यानी आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। वह महाराज सिंह डिग्री कॉलेज पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही सभी तैयारियां पूरी की। जनसभा को लेकर रविवार को संगठन की तीन बैठक हुई।
जनता रोड तिराहे के पास स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर मुख्यमंत्री 11ः50 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम के महापौर, नगर पालिकाओं चेयरमैन और नगर पंचायतों के अध्यक्षों पद के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की गई। मैदान पर वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया। इसके साथ ही जेसीबी से मैदान को समतल बनाया गया। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई। जनता रोड पर पुवांरका ब्लॉक कार्यालय के पास हेलीपैड भी लगभग तैयार कर लिया गया है।

उधर, भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर तीन बैठक की। इसके अलावा जनसभा स्थल का भी जायजा लिया।

-

एडीजी ने देखी व्यवस्था, कड़ी रहेगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा

रविवार की शाम एडीजी राजीव सभरवाल ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा कड़ी करने के निर्देेश दिए। इस दौरान एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ चित्रांशु सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी कड़ी रहेगी। सुरक्षा के तीन घेरे में रहेंगे। मंच के आसपास सीआपीएफ का घेरा होगा। इसके बाद पुलिस और फिर पीएसी व आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच आईपीएस अधिकारी, आठ एडशिनल एसपी के अलावा कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, होमगार्ड तैनात रहेंगे।
-
यह रहेगा कार्यक्रम

11ः35 बजे मुख्यमंत्री विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

11ः45 बजे हेलीकाप्टर से जनता रोड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

11ः50 बजे महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान(जनसभा स्थल) पर पहुंचेंगे।

12ः50 बजे तक मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर रहेंगे।

12ःः 55 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद शामली जाएंगे।



स्कूल रहेंगे बंद, रूट रहेगा डायवर्ट
सहारनपुर। जनसभा के दौरान जनता रोड की तरफ से किसी वाहन को शहर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। यह वाहन बेहट रोड की तरफ से होकर आएंगे। नुमाइशकैंप से देहरादून रोड की तरफ जाने वाले वाहन बेरीबाग से होकर जाएंगे। जनसभा के समय तक रूट की यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए छात्र-छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने जनपद के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें