फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 113 केंद्र प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जनपद में 113 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज के के नोटिस बोर्ड पर उक्त केंद्रों की सूची चस्पा है। यदि किसी व्यक्ति को किसी केंद्र को लेकर आपत्ति है तो वह 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालयों के संबंध में परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। उन्हीं के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया द्वारा निर्धारित किए गए 113 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) परिषद की वेबसाइट से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुई है। यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहारनपुर और राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है।
परिषद की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए प्रस्तावित 113 परीक्षा केंद्रों की सूची में सम्मिलित किसी परीक्षा केंद्र के संबंध में यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो इस संबंध में कारणों और साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन ई-मेल आईडी boardexam2023.saharanpur@gmail.com पर ऑनलाइन एवं उसकी हार्ड कॉपी वाहक के माध्यम से 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज करा सकता है। इसके बाद किसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें