फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का सौ करोड रूपये दबाए तीन शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले की तीन शुगर मिलों पर अभी भी 102 करोड़ से अधिक बकाया है। इनमें से गांगनौली शुगर मिल पर 77.97 करोड़ रुपये, गागलहेड़ी शुगर मिल पर 20.81 करोड़ और शेरमऊ शुगर मिल पर 3.59 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की कोशिश के बावजूद अभी भी तीन शुगर मिलों पर 102 करोड़ से अधिक बकाया है। सरसावा, नानौता और देवबंद शुगर मिल को छोड़कर अन्य किसी भी मिल ने पूरा गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। जिले में सबसे अधिक बकाया गांगनौली उसके बाद गागलहेड़ी शुगर मिल पर है। सबसे कम शेरमऊ शुगर मिल पर बकाया है।
गांव बहादरपुर के प्रधान और किसान अशोक चौधरी, बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के किसान कल्याण सिंह आदि का कहना है कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुगर मिलों को अब नए सीजन के गन्ना मूल्य का भुगतान करना चाहिए था, लेकिन किसान अभी भी बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांगनौली और गागलहेड़ी शुगर मिल सॉफ्ट लोन लेने की प्रक्रिया में है। इसमें आवेदन के लिए 15 दिसंबर तक की समय सीमा है। इन्हीं दोनों पर शुगर मिलों पर अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- बकाया गन्ना मूल्य की स्थिति ---
-- शुगर मिल-- ------------- बकाया
गांगनौली---------------- 77.97 करोड़ रुपये
गागलहेडी--------------- 20.81 करोड़ रुपये
शेरमऊ------------------ 03.59 करोड़ रुपये
-------------------------
गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें