सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन आयोजित दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके पश्चात जनपद के 11 विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजपाल सिंह ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। सांसद ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पहले दिन हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह पुंडीर, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, कबड्डी कोच मनोज कुमार, वालीबॉल कोच ईश्वरपाल, जगदीश प्रसाद, राजीव कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
खेल स्पर्धा --------------------- प्रथम ------------------द्वितीय-----------------तृतीय
100 मीटर दौड़ बालिका --------रीतू --------------------तसकीरा---------------शिवानी
400 मीटर दौड़ बालक-----------नोमान-----------------रजत कुमार-----------रोबिन सिंह
800 मीटर दौड़ बालक----------आशु कुमार-----------मोहित कुमार----------विशाल
1500 मीटर दौड़ बालक---------रजत-------------------अरुण---------------शेखर कपिल
3000 मीटर दौड़ बालक---------उदल सिंह-------------सचिन कुमार---------विशाल