फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना उप आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने शुक्रवार को गांगनौली चीनी मिल के मवीकलां, दीपाखेड़ी, जन्धेड़ा, नानौता चीनी मिल नंदपुर और थानाभवन चीनी मिल के अहमदपुर एवं गन्देवड़ा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गन्ना उप आयुक्त ने बताया कि मवीकलां, दीपाखेड़ी, नंदपुर एवं जंधेड़ा पर उपस्थित कृषकों ने क्रय केन्द्रों की व्यवस्था पर संतोष जताया। थानाभवन चीनी मिल के क्रय केन्द्र अहमदपुर व गंदेवड़ा पर तौल लिपिक अनुपस्थित मिले साथ ही पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। इस पर थानाभवन मिल प्रबंधकों को क्रय केन्द्रो पर नियमित तौल सुनिश्चित कराने और पानी की व्यवस्था तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर की रोहाना एवं तितावी चीनी मिल में गन्ना तौल प्रारम्भ कर दिया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक घनश्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें