फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हर तरफ गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन

सहारनपुर। मुक्ति संग्राम पर्व पर शहर में विभिन्न जगहों पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न सहित अनेक देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने नौरतों और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। हर तरफ प्रभु श्रीराम के जयकारों की गूंजते रहे।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में जुबली पार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मुख्य बाजारों से होते हुए लीला स्थल राजकीय क्रीड़ा मैैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे श्री गणेश भगवान की सवारी चल रही थी। उनके पीछे देवी-देवताओं की झांकियां, विभिन्न बैंड और पदाधिकारी चल रहे थे। मार्ग माइक से रावण के संवाद सुनकर लोगों ने तालियां बजाई। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान लोगों को आशीर्वाद देते हुए चल रहे थे। प्रभु श्रीराम के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य अमित गांधी को प्राप्त हुआ। प्रधान महेंद्र तनेजा, चेयरमैन रम्मी धवन, महामंत्री विवेक दुआ, अनिल अरोड़ा, साजन गंगा, नीरज कामरा, राजकुमार नरूला, विवेक मनोचा, हरीश भटेजा, चंद्रमोहन अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा द्वारा गोविंदनगर मैदान से शोभायात्रा निकाली गई, जो देहरादून रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, लोहानी सराय, अंबाला रोड, कोर्ट रोड होते हुए लीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरुण शर्मा, प्रबंधक पुनीत धीर, अशोक रस्तौगी, गौरव बेदी, जीएस बब्बर, रमन धीर, संजय टांक, मनीष शर्मा, सन्नी गुलाटी, राजकुमार चौधरी, नवीन संवाई, विशाल भारद्वाज, इंद्र कपूर, विनय लाल संवई, आशीष, सन्नी मोहिनी, मोहित वशिष्ठ शामिल रहे।
रेलवे सोशल यूथ क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई, जो चंद्रनगर, नवीनगर होते हुए लीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कूत, राजेश मीणा, राजीव, सहज वालिया, अमन कुमार, सन्नी मौजूद रहे।
श्री आशुतोष मंदिर समिति गुरुद्वारा रोड द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, जो गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, पटेलनगर होते हुए लीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुुई, जिसमें हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरव पुरी, नरेश कुमार, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी, सार्थक जायसवाल, जय कालड़ा, संदीप भाटिया, दीपक भाटिया, ज्योति स्वरूप, शिवम, सहज, गौरव चौहान आदि रहे।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत
प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी और श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का चौक फव्वारा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, आरिफ खान, हाजी सगीर, खलीला गुफरान, अजीम राणा, शेख जहांगीर, अकमल, बिट्टू, सय्यद तंजीम, अरशद जमान, इजहार अख्तर, शहजाद अहमद, माजिद खान, चांद खान, अफजल खान, जीशान, शरीफ, जमीर, अहमद उमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें